फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Famous vlogger Propose her Boyfriend in Kedarnath temple premises video viral

Kedarnath: मंदिर परिसर में मशहूर व्लॉगर ने घुटनों के बल बैठकर प्रेमी को पहनाई अंगूठी, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 02 Jul 2023 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

Kedarnath viral video News: वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Famous vlogger Propose her Boyfriend in Kedarnath temple premises video viral
केदारनाथ में युवती के प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने धाम में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड में उफान पर आया नाला, फंसे यात्री, पहाड़ी पर लटक रहे पत्थर

विज्ञापन

वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती है और उसे अंगूठी पहनाती है।

केदारनाथ के वरिष्ठ पुरोहित और बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर परंपराओं का निर्वहन बहुत जरूरी है। बता दें कि केदारनाथ में रील बनाने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस साल पहले ही गर्भ गृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed