फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Gaurikund Highway More than 35 percent construction of tunnel completed in Rudraprayag tunnel

Uttarakhand: गौरीकुंड हाईवे को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ेगी सुरंग, रुद्रप्रयाग में 35 फीसदी से ज्यादा हुआ निर्माण

Mon, 10 Jul 2023 12:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:13 PM IST
सार

बीते वर्ष 3 दिसंबर को कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भूमि पूजन कर सुरंग का निर्माण शुरू किया था। इस सुरंग को बनाने का मुख्य उद्देश्य जिला मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाना और लोगों की कलक्ट्रेट, विकास भवन तक आसान पहुंच है।

विज्ञापन
Badrinath Gaurikund Highway More than 35 percent construction of tunnel completed in Rudraprayag tunnel
रुद्रप्रयाग में सुरंग निर्माण - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्तावित 900 मीटर सुरंग का निर्माण कार्य 35 फीसदी से अधिक हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा गौरीकुंड हाईवे के जखतोली और रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मार्ग पर बेलणी छोर से सुरंग को बनाने का कार्य जोरों पर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित 200 मीटर लंबे डबल लेन मोटर पुल के एबेडमेंट के लिए मशीनों से खुदाई की जा रही है। भारत सरकार के ऑलवेद रोड परियोजना के दूसरे चरण में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगभग एक वर्ष में सुरंग बनकर हो जाएगी तैयार
इस सुरंग को बनाने का मुख्य उद्देश्य जिला मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाना और लोगों की कलक्ट्रेट, विकास भवन तक आसान पहुंच है। बीते वर्ष 3 दिसंबर को कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भूमि पूजन कर सुरंग का निर्माण शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह में 900 मीटर बनने वाली इस सुरंग का दोनों तरफ से लगभग 400 मीटर निर्माण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग एक वर्ष में सुरंग बनकर तैयार हो जाएगी। इस सुरंग के बनने से जहां रुद्रप्रयाग में यात्राकाल व अन्य मौके पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। वहीं, जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गांवों के ग्रामीणों के कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील तक पहुंच आसान हो जाएगी। साथ ही यह सुरंग पर्यटन का केंद्र भी बनेगी।

सुरंग से जुड़ी जानकारी 

वर्ष 2008-09 में बीआरओ ने भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव।
वर्ष 2016 में सुरंग निर्माण के लिए प्रारंभिक सर्वे हुआ।

विशेषज्ञों ने तीन चरणों में किया संपूर्ण सर्वे कार्य।
2019 में सुरंग निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिली।

2021 में सुरंग व पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया।
सुरंग व पुल से गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे होंगे आपस में लिंक।

200 मीटर लंबा होगा डबल लेन पुल
रुद्रप्रयाग। बेलणी में सुरंग को बदरीनाथ हाईवे से लिंक करने के लिए अलंनकदा नदी पर 200 मीटर लंबा डबल लेन पुल प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था द्वारा नदी के दोनों तरफ पुल के एबेडमेंट निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। यहां मशीनों से कठोर चट्टानी क्षेत्र को काटा जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बहा, जालंधरी नदी उफान पर, यमुना का रुख देख डरे पुरोहित

सुरंग निर्माण की गति उम्मीद के हिसाब से चल रही है। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य सही किया जा रहा है। सुरंग निर्माण की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट संस्था से मांगी जा रही है। सुरंग और पुल निर्माण का कार्य जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed