{"_id":"8847b505f965f2d39cd6212e19e25566","slug":"badrinath-dham-yatra-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयाएं संपन्न होते ही सुविधाएं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयाएं संपन्न होते ही सुविधाएं गायब
अमर उजाला, गोपेश्वर/पीपलकोटी
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा संपन्न होते ही यात्रा पड़ावों पर अव्यवस्थाएं हावी होने लगी हैं। यात्रा पड़ावों पर अघोषित बिजली कटौती और लचर संचार सेवा लोगों को परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
विद्युत कटौती से लोग परेशान
बदरीनाथ यात्रा पड़ाव पर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, मायापुर, हेलंग और जोशीमठ में लगातार बुनियादी सुविधाएं देने के निर्णय हवाई दिखने लगे हैं। बंड विकास संगठन के मंत्री विजय मलासी का कहना है कि यात्रा पड़ावों पर विद्युत कटौती, पेयजल व सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
संचार सेवा चरमराई
भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद गैरोला का कहना है कि पीपलकोटी में संचार सेवा चरमरा गई है। कस्बा क्षेत्रों में सफाई की भी उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश नेगी का कहना है कि प्रशासनिक बैठकों में यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं को सुचारु करने पर जोर दिया जाता है। ठोस कार्ययोजना न बन पाने के कारण यात्रा संपन्न होते ही अव्यवस्थाएं हावी हो जाती हैं।
विज्ञापन