फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath dham yatra

मौसम खुला, बदरीनाथ यात्रा फिर से शुरु

Mon, 12 May 2014 03:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 May 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham yatra

मौसम खुलने के बाद सोमवार को सुबह 8 बजे बदरीनाथ यात्रा शुरू हुई। लगभग 300 श्रद्घालुओं का दल बदरीनाथ के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


एसपी चमोली सुनील कुमार मीणा ने बताया कि बदरीनाथ हाइवे पर लंबगाड़ के पास में लैंड स्लाइड जोन पर मलबा हटाने के बाद यात्रा शुरू की गई।

यात्रा पड़ावों पर लौटी रौनक

badrinath dham yatra

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे के यात्रा पड़ावों पर भी रौनक लौटने लगी है, लेकिन पड़ावों पर अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है।

यहां चमोली कस्बे में यात्रा शुरू होने से ऐन पहले गंगा प्राधिकरण द्वारा जहां खुदाई करके हाईवे को क्षत-विक्षत कर दिया गया है वहीं कस्बे में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।

स्थानीय व्यापारियों और लोगों में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर खासा रोष बना हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक केदारनाथ के रजिस्ट्रेशन बंद

badrinath dham yatra

बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध होने से यात्रियों के बायोमेट्रिक पंजीकरण की प्रक्रिया भी 13 मई तक रोक दी गई है।

अन्य तीन धामों के लिए यात्रियों के रजिस्ट्र्रेशन किए जा रहे हैं। रविवार सुबह केदारनाथ में बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटन विभाग ने यात्रियों के पंजीकरण में लगी त्रिलोक सिक्योरिटी सोसाइटी कंपनी को धाम के लिए पंजीकरण नहीं करने के निर्देश जारी कर दिए।

जिसके चलते धाम के लिए रवाना होने वाले यात्रियों को मासूस होना पड़ा। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया चालू रखी।

कंपनी के सहायक प्रबंधक संकेत सिंह ने बताया कि रविवार को तीन धाम के लिए 693 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। बताया कि केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन पर्यटन विभाग के निर्देश के बाद ही शुरू होंगे।

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी के बावजूद पहुंचे तीर्थयात्री

badrinath dham yatra

बदरीनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद तीर्थयात्रियों के उत्साह में कमी नहीं आई।
 
रविवार शाम को यात्रा पर रोक लगाए जाने से पहले तक तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

राजस्थान से धाम में पहुंची मंजूलता और कुमकुम का कहना है कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होती देखी है। कई तीर्थयात्रियों ने धाम में बर्फबारी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

बदरीनाथ में अपना व्यवसाय चला रहे विकास जुगरान का कहना है कि मौसम बिगड़ते ही तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई है।

बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ से हनुमान चट्टी तक रपटीला हो गया है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि रविवार को 135 छोटे-बडे़ वाहनों से करीब 792 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed