{"_id":"648099c014f038ecba0ec9e5","slug":"badrinath-dham-news-silver-layer-will-be-applied-on-roof-of-temple-delhi-donor-devotee-propose-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: बदरीनाथ मंदिर की छत पर लगेगी चांदी की परत, दिल्ली के दानी श्रद्धालु ने दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: बदरीनाथ मंदिर की छत पर लगेगी चांदी की परत, दिल्ली के दानी श्रद्धालु ने दिया प्रस्ताव
Wed, 07 Jun 2023 08:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:24 PM IST
सार
Badrinath Dham News: कई दानी व्यक्ति बदरीनाथ मंदिर को संवारने में आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। साथ ही मंदिर को दिव्य और भव्य रूप से संवारने के लिए 425 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी। शासन ने बदरी-केदार मंदिर समिति को इसकी सहमति दे दी है। इसके लिए एक दानी व्यक्ति ने भी सरकार को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर को दिव्य और भव्य रूप से संवारने के लिए 425 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। इसके अलावा कई दानी व्यक्ति भी मंदिर को संवारने में आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के एक व्यक्ति ने सरकार को बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस आधार पर धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग ने बीकेटीसी को इस कार्य के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड की इस खास कला की चित्रकारी से सजी भारत के नए संसद भवन की दीवारें
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के संबंध में शासन का पत्र मिला है। एक दानी व्यक्ति सहयोग देने को तैयार है। बीकेटीसी भी दानी व्यक्ति से बातचीत करने के बाद ही इस कार्य की योजना बनाएगा।