{"_id":"5a0c53434f1c1b76678bb72d","slug":"badrinath-dham-gate-close-ceremony-start-from-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु, गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु, गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को दोपहर दो बजे भगवान बदरीनाथ को भोग लगने के बाद विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को तड़के पांच बजे बदरीनाथ और भगवान गणेश का एक साथ अभिषेक किया गया। गणेश भगवान की प्रतिमा को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में रखा गया। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर बदरीनाथ के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खुले रहे।
विज्ञापन
बदरीनाथ गर्भगृह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ का शृंगार किया। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने मंगलाचरण और वेद मंत्रों का पाठ किया। इसके बाद बदरीनाथ को भोग लगाया गया और दो बजे गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान धाम में बामणी व माणा गांव के साथ ही साधु-संतों ने बदरीनाथ की स्तुति की। बृहस्पतिवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे।