फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham distance will be reduced by 30 km, Supreme Court given green signal to Helang-Marwari bypass route

बदरीनाथ आएगा और पास: हेलंग-मारवाड़ी बाईपास को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही होगी सुगम

Sat, 14 May 2022 08:55 AM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 08:55 AM IST
सार

बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हेलंग-मारवाड़ी (5 किमी) मार्ग का नवनिर्माण और हेलंग-जोशीमठ (10 किमी) मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके बाद जोशीमठ बाजार में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Badrinath Dham distance will be reduced by 30 km, Supreme Court  given green signal to Helang-Marwari bypass route
बद्रीनाथ मंदिर - फोटो : iStock

विस्तार

ऑलवेदर रोड के तहत बदरीनाथ हाईवे पर प्रस्तावित हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य जुलाई में शुरू हो जाएगा। मार्ग के निर्माण को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। बाईपास मार्ग के निर्माण से बदरीनाथ धाम की दूरी 30 किमी कम हो जाएगी। साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत जोशीमठ से 13 किलोमीटर पहले हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। जोशीमठ नगर के निचले हिस्से में करीब पांच किमी तक इस मार्ग का निर्माण होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पांच किलोमीटर के दायरे में पेड़ों के कटान का काम पहले ही पूरा कर लिया था।
विज्ञापन


लेकिन, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने मार्ग के विरोध में करीब एक वर्ष तक आंदोलन किया, जिस कारण निर्माण नहीं हो पाया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। चीन सीमा क्षेत्र तक सेना की आवाजाही को सुगम करने का हवाला देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने बाईपास मार्ग के निर्माण को जरूरी बताया, जिसके बाद मार्ग निर्माण को न्यायालय से हरी झंडी मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास मार्ग के निर्माण से बदरीनाथ धाम की आने-जाने में 30 किमी की दूरी कम हो जाएगी। अभी तक तीर्थयात्री हेलंग से जोशीमठ होते हुई मारवाड़ी पहुंचते हैं, इसकी दूरी 20 किमी है, जबकि प्रस्तावित बाईपास हेलंग-मारवाड़ी मार्ग करीब 5 किमी का है। बाईपास मार्ग के निर्माण के बाद तीर्थयात्रियों के लिए बदरीनाथ धाम आने-जाने में 30 किमी की दूरी कम हो जाएगी।

हेलंग-जोशीमठ मार्ग का होगा चौड़ीकरण 

बाईपास मार्ग के निर्माण के साथ ही हेलंग-जोशीमठ मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू होगा। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हेलंग-मारवाड़ी (5 किमी) मार्ग का नवनिर्माण और हेलंग-जोशीमठ (10 किमी) मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके बाद जोशीमठ बाजार में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें...चारों धामों में वीआईपी दर्शन बंद : सीएम धामी ने कहा-एक समान व्यवस्था होगी लागू, नौजवानों और बीमारों से की खास अपील

बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण पांच किमी तक होना है। दो साल तक न्यायालय के आदेश पर मार्ग निर्माण कार्य रुका रहा, अब न्यायालय से अनुमति मिल गई है। दो माह बाद हिल कटिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा, यदि मौसम ने साथ दिया तो एक साल में ही बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। -कर्नल मनीष कपिल, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed