{"_id":"f5ffcc76a28eeebcb2f50c4799c88c60","slug":"bad-weather-in-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर में दिक्कत से फंसे प्रभारी केदारधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर में दिक्कत से फंसे प्रभारी केदारधाम
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत से जिले के प्रभारी सचिव आरके सुधांशु और डीएम डॉ. राघव लंगर केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। दोनों अधिकारी लिनचोली से वापस लौट आए।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव शुक्रवार को आपदा के संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेंगे।
हेलीकॉप्टर में आई दिक्कत
प्रभारी सचिव ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से केदारनाथ पहुंचना था। सुबह दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं। उनको बताया गया कि कुछ दिक्कत आई है, जो आधे घंटे में ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर का फाल्ट दूर नहीं हुआ। बाद में दोनों अधिकारी दोपहर 12.30 बजे दूसरे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए उड़े। वहां मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर को लिनचोली लैंड करना पड़ा।
विज्ञापन
लिनचोली से वापस लौटे
लिनचोली से दोनों अधिकारी लोनिवि गुप्तकाशी डिवीजन के ईई केएस नेगी के साथ निरीक्षण करते हुए गौरीकुंड की ओर उतरे। डीएम ने बताया कि सचिव ने पैदल मार्ग पर कराए कार्यों की समीक्षा की है।