{"_id":"848cccf732fcfd1ded4803af5fe4f0b7","slug":"bad-weather-and-heavy-snow-fall-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में बर्फबारी, दून की हालत पतली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में बर्फबारी, दून की हालत पतली
अमर उजाला, केदारनाथ, देहरादून
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में मौसम बदलना शुरू हो गया है। बुधवार की बर्फबारी ने आज अपना विकराल रूप ले लिया है जिससे पूरे क्षेत्र का तापमान गिर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: संकल्प लीजिए! पटाखे नहीं, दीये जलाएंगे
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण्ा मैदानी इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। केदारधाम में बुधवार दोपहर तक हल्की धूप खिली, लेकिन 12 बजे बाद अचानक बर्फबारी होने लगी। कल शाम तक धाम और बेस कैंप में लगभग 7 इंच बर्फ गिर चुकी थी। बुधवार को 20 यात्री केदारनाथ बाबा के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
राजधानी में भी ठंड बढ़ी
जबकि राजधानी देहरादून में भी बृहस्पतिवार की सुबह से ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक राजधानी में ठंड अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर देगी।
पढ़ें: बहुगुणा पुत्र साकेत बने 'सन आफ सरकार'
पहाडों पर बर्फबारी और मौसम बदलने के कारण राजधानी में तापमान गिर रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। जबकि प्रदेश भर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आद्रता का अधिकतम प्रतिशत 79, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 39 दर्ज किया गया।