{"_id":"584e388b4f1c1b676f649693","slug":"bachi-singh-rawat-activity-can-be-good-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो भीमताल से बचदा होंगे भाजपा के खेवनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो भीमताल से बचदा होंगे भाजपा के खेवनहार
निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
bacchi singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का सक्रिय राजनीति में उतरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
बचदा के चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर भीमताल सीट पर होमवर्क करना शुरू कर दिया है। भीमताल ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है। भाजपा के पास भीमताल से मजबूत चेहरा नहीं होने से बची सिंह रावत विकल्प बन सकते हैं। भाजपा उन पर दांव खेलकर कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में है।
भीमताल सीट में भाजपा और कांग्रेस की एक जैसी हालत है। दावेदारी के लिए दोनों ही पार्टियों में होड़ लगी है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा से हर कोई विधायक बनना चाहता है। 2017 के चुनाव के लिए भाजपा से करीब एक दर्जन दावेदार हैं, लेकिन भाजपा हर हाल में भीमताल जीताना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा की नजर में बची सिंह रावत दमदार प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। रावत खुद भी चुनाव मैदान में उतरकर जनता के बीच आना चाहते हैं। बची सिंह रावत का काफी लंबा राजनीतिक सफर उनके दावे को मजबूत कर रहा है। रावत चार बार सांसद रहे हैं। हालांकि काफी वक्त से सक्रिय राजनीति से दूर और परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते हैं।
विज्ञापन
भीमताल से बचदा के नाम पर चर्चा होने से वहां से दावेदारी करने वाले भाजपाइयों के होश उड़े हैं। भीमताल से कांग्रेस की हालत भी पस्त है। पिछले चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी। 2017 के लिए पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, राम सिंह कैड़ा और राजेंद्र नेगी की प्रबल दावेदारी है। इनके बीच टिकट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस में भितरघात हो सकता है।