फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bachhendri pal on mission Tibet

‘मिशन तिब्बत’ के लिए रेडी है बछेंद्री पाल

Sat, 13 Sep 2014 09:16 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Sep 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
bachhendri pal on mission Tibet

देश की 8 महिलाएं ‘मिशन तिब्बत’ के लिए तैयार हैं। इसी 14 सितंबर से केवल महिलाओं के लिए शुरू होने वाला यह मिशन संसार की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ख्वाब है, जिसमें 50 की उम्र में भी कई चोटियों को मात दे चुकीं प्रेमलता अग्रवाल के साथ ही माउंटेनियरिंग का बेसिक कोर्स करने वाली उत्तराखंड की 28 साल की माधवी शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन


उनके अलावा दिल्ली की दो, झारखंड, कोलकाता और गुजरात की एक-एक महिला पर्वतारोही को शामिल होने का मौका मिला है।

पर्यावरण को बचाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए विशेष रूप से हिंदुस्तानी महिलाओं के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में महिला पर्वतारोही 20,000 फीट की ऊंचाई तक ट्रैक कर एवरेस्ट के बेस कैंप तक  पहुंचेंगी। यहां से आने वाली 10 अक्तूबर तक इस अभियान दल की वापसी होगी।
विज्ञापन


बछेंद्री बताती हैं कि काफी समय से इस अभियान की रूपरेखा बन रही थी। अब जाकर इसे अमली जामा पहनाया जा सका है। महिलाओं की ट्रेनिंग, कंडीशनिंग कैंप, ट्रैक  का सारा जिम्मा टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) उठा रहा है। 14 को नई दिल्ली से यह दल नेपाल के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बछेंद्री संग मिशन मेरा सपना: माधवी

bachhendri pal on mission Tibet

उत्तराखंड से मिशन में शामिल माधवी शर्मा दून के राजपुर रोड पर रहती हैं। बकौल माधवी मिशन में शामिल होना एक सपने की तरह है। उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग (निम) से एक माह का बेसिक कोर्स पूरा करने के बाद बछेंद्री के साथ मिशन गौरव की बात है।

ट्रैक का सबसे ऊंचा प्वाइंट लंगमा ला पास
लंगमा ला पास इस ट्रैक का सबसे ऊंचा प्वाइंट होगा। इसकी ऊंचाई 5,230 मीटर है। यहां से मकालू, एवरेस्ट, ल्होत्से का शानदार नजारा दिखाई देता है। दूरस्थ खंगसुंग वैली में खिले फूल यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ट्रैक को एवरेस्ट खंगसुंग फेस ट्रैक भी कहा जाता है।

यह हैं अभियान में शामिल-
उत्तराखंड- माधवी शर्मा
नई दिल्ली- ज्योति शर्मा, तनु वर्मा
गुजरात- अनिता रेखी
कोलकाता- चेतना साहू
झारखंड- प्रेमलता अग्रवाल, शीतल इक्का

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-pravesk@ddn.amarujala.com और इस नंबर-9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed