फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby delivery in torch light at kalsi

लापरवाही की हदः टार्च की रोशनी में हो रहे हैं प्रसव

Thu, 21 Jul 2016 08:54 AM IST
विनीत शर्मा/ अमर उजाला, कालसी
विनीत शर्मा/ अमर उजाला, कालसी Updated Thu, 21 Jul 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
baby delivery in torch light at kalsi
baby delivery in torch light - फोटो : concept photo

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को लगता है गर्भवती महिलाओं की जान से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


तभी तो कालसी विकासखंड के जोहड़ी गांव स्थित एएनएम सेंटर में महज कुछ रुपयों के बिजली का बिल भुगतान नहीं करने पर टार्च की रोशनी में स्वास्थ्य कार्यकत्री और दाई प्रसव करवा रही हैं। यूपीसीएल ने दो माह से अधिक का बिजली का बिल बकाया होने पर दो माह पहले यहां की लाइट काट दी थी।

हालांकि इस बारे में एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने मार्च के बाद से किसी तरह का कोई कनेक्शन नहीं काटा है। इसका मतलब बिजली मार्च से पहले काटी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सीएमओ को इस बारे में पता ही नहीं है। अब वह कह रहे हैं कि जल्द ही संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर सेंटर की लाइट जुड़वाई जाएगी।

विज्ञापन

केंद्र से कई दुर्गम गांव जुड़े हैं

baby delivery in torch light at kalsi
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र से कालसी बाजार, जोहड़ी, आमबाग, जामनस्रोत, धोयरा, बैडा, चापनू समेत कई गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी जुड़ी है। केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी के अधीन है। सेंटर के जरिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। केंद्र के माध्यम से आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां का भी वितरण होता है।

केंद्र में संक्रमण रोगों की जांच के साथ ही डाट्स पद्धति से टीवी का इलाज भी होता है। स्थानीय निवासी एडवोकेट क्षम शर्मा और प्रताप नेगी समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र से कई दुर्गम गांव जुड़े हैं। इन गांवों में कई बार रात में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर केंद्र पहुंचते हैं।

पर वहां पर बिजली नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य कार्यकत्री को टार्च की रोशनी में ही उसकी जांच करनी पड़ती है। कई बार तो प्रसव तक कराना पड़ाता है।

विज्ञापन

निदेशालय से बजट नहीं मिला

baby delivery in torch light at kalsi
money

बिजली के बिल का भुगतान नहीं होने के बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी कालसी डॉ. प्रदीप उनियाल ने बताया निदेशालय से बजट नहीं मिलने की वजह से बिल का भुगतान नहीं किया जा सका है। 

मामला बेहद गंभीर है। संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर शीघ्र सेंटर की लाइट जुड़वाई जाएगी। 
- सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल

‘मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित अधिशासी अभियंता से जानकारी जुटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’
- पीसी ध्यानी, डाइरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed