फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev yoga publicity.

ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ रामदेव का योग प्रचार

Sun, 05 Apr 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 05 Apr 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev yoga publicity.

योग गुरु स्वामी रामदेव विश्व योग प्रचार यात्रा कार्यक्रम के तहत इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं।

विज्ञापन


योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद यह उनकी यात्रा की शुरुआत है। बाबा को अभी कईं देशों के दौरे करने हैं। जून में पहले विश्व योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 जून को लेकर पहले माना जा रहा था कि योग से जुड़े कईं संत मिलकर अमेरिका में विशेष आयोजन करेंगे।

हाल ही में पतंजलि योगपीठ में विश्व भर में फैले बाबा के संस्थापक सदस्यों के शिविर का आयोजन किया था। जिसमें बाबा के भक्त चाहते थे कि विदेशों में बाबा अन्य संतों के साथ मिलकर योग के कार्यक्रम न करें। यही कारण है कि अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सभी कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ अपने स्तर पर करेगी।
विज्ञापन


योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सब अपने-अपने स्तर पर मनाएंगे। पतंजलि योगपीठ सभी जगह अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पतंजलि की विदेश इकाइयां इस काम में अभी से जुट गई हैं। स्वामी रामदेव ने अपने विश्व प्रचार अभियान की शुरुआत आस्ट्रेलिया से की है। अभी उनका यह अभियान कई अन्य देशों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed