फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev yoga camp in haridwar

देश द्रोहियों को योगा कराएंगे बाबा रामदेव

Tue, 03 Jun 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 03 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev yoga camp in haridwar

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित युवा शिविर के दूसरे दिन बाबा रामदेव ने कहा कि देश के युवाओं को जगाकर ही भारत विश्व की महाशक्ति बन सकता है।

विज्ञापन


ऐसे शिविरों से स्वाभिमानी और प्रयोगधर्मी युवाओं का जन्म होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधियों को शीर्षासन कराना ही उनका अगला लक्ष्य है।

योगपीठ में युवाओं के लिए सात दिनी शिविर का आयोजन किया गया है। इसके दूसरे दिन बाबा रामदेव ने 25 राज्यों से आए युवाओं के अपनी जीवन शैली को पवित्र और परिष्कृत करने के सुझाव दिए।

विज्ञापन

ऐसी शक्तियां भारत को बनाएंगी महाशक्ति

baba ramdev yoga camp in haridwar

बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र की जिम्मेदारी जागृत आत्माएं ही संभाल सकती हैं। इसलिए पुरुषार्थ और लगातार अभ्यास को आदत में शामिल करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास करने वाले व्यक्ति अपने आप ही गुरु हैं उससे सही दिशा देने वाली चेतना जन्म लेती है। श्रेष्ठ तेजस्वी गढ़े हुए व्यक्ति ही राष्ट्र को गढ़ने में समर्थ होते हैं।

बाबा ने कहा कि ऐसे शिविरों से ऐसी शक्ति यां जन्म लेंगीं जो भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद देश के सभी युवाओं को ऐसे ही प्रयोगधर्मी बनाने की है।

बाबा ने चेतावनी के लहजे में कहा कि उनका अगला लक्ष्य देश विरोधियों को शीर्षासन कराना है।

पूरी दुनिया में तेजी से अपना विस्तार कर रहा पतंजलि

baba ramdev yoga camp in haridwar

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि पूरी दुनिया में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है।

पढ़ें, 'फिक्स' कर रहे थे IPL-7 का फाइनल, पकड़े गए

योगपीठ देश के प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, और संस्थानों में मूल्यों की प्रतिष्ठा करेगी जिससे देश को शुद्ध नेतृत्व देने वाला एक बड़ा तंत्र खड़ा हो सके।

भारत स्वाभिमान के अखिल भारतीय प्रभारी डा. सुमन ने शिविर में प्रतिभाग कर रही महिलाओं को संगठनात्मक व्यूह रचना की जानकारी दी।

युवा प्रभारी राकेश मित्तल ने संकल्प पत्र और संकल्पित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने शिविरार्थियों के आपसी समन्वय की बात कही।

पढ़ें, ...तो अब ‘एक्ट आफ गॉड’ पर मिलेगा मुआवजा

उज्जैन से आई प्रसिद्ध संतूर वादक वर्षा अग्रवाल और बनारस घराने के तबला वादक पंडित ललित महंत ने ‘राम का गुणगान करिए’भजन की प्रस्तुति दी। शिविर में स्वामी नित्यानंद समेत देशभर के संत शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed