फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev told about narendra modi government

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, रामदेव ने किया बचाव

Tue, 02 Sep 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Sep 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev told about narendra modi government

स्वामी रामदेव ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केवल सौ दिन ही पूरे किए हैं। इतना कम समय किसी के मूल्यांकन के लिए उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन


इन सौ दिनों में प्रधानमंत्री ने ही नहीं, अपितु पूरी सरकार ने देश को नई दिशा दी है। अभी उन्हें काम करने दें। संत चंद्राचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बाबा रामदेव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का माहौल तैयार किया है। विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जो लोग देश को आगे ले जाने में जुटे हुए हैं, उन्हें समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने देश को गर्त में पहुंचा दिया था। मोदी सरकार हर मोर्चो पर बेहतर काम करते हुए विकास की गति बढ़ाने में जुटी हुई है। उन्हें मौका दें और अभी से काम की आलोचना न करें।

महान धर्म सुधारक थे संत चंद्राचार्य

baba ramdev told about narendra modi government

संत चंद्राचार्य महाराज (श्रीचंद्र) की 520वीं जयंती के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि वे सनातन धर्म के महान सुधारक थे। सामाजिक समरसता मजबूत करने के लिए उन्होंने पंचदेवोपासना की शुरुआत की। देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

यह समारोह हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर आयोजित किया गया। रामदेव ने कहा कि इस सृष्टि के शाश्वत देव शिव हैं। जगद्गुरु चंद्राचार्य उन्हीं के अवतार थे। चंद्राचार्य ने शैव, वैष्णव, शाक्य और गाणपत्य मतावलंबियों को संगठित कर पंचदेवोपासना पद्धति की स्थापना की।

उदासीन संप्रदाय के आचार्य चंद्रदेव महाराज के सिद्धांत आज भी लोगों का मार्ग प्रदर्शित कर रहे हैं। उदासीन अखाड़े के मुखिया महंत भक्त राम ने कहा कि चंद्राचार्य की शक्ति पूरे जगत के काम आ रही है। महंत मोहन दास ने कहा कि शिव के अवतार चंद्राचार्य जीवन भर कुरीतियों के उन्मूलन में लगे रहे।

दक्षिणा के लिए रामदेव को मांगने पड़े रुपए

baba ramdev told about narendra modi government

पूजा करा रहे पंडित जी ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को चढ़ाने के लिए कमल का फूल पकड़ाया। उन्होंने यह फूल रामदेव की ओर यह कहते हुए बढ़ा दिया कि इसके असली हकदार तो वे हैं। बाबा ने मुस्कुराते हुए कमल लिया और श्रीचंद्र महाराज (चंद्राचार्य महाराज) पर चढ़ा दिया।

इसके बाद पंडित ने कहा कि दक्षिणा चढ़ाएं। बाबा रामदेव ने कहा कि उनके पास तो जेब ही नहीं है। दक्षिणा के लिए उन्होंने ब्रह्मस्वरूप से रुपए मांगे। ब्रह्मस्वरूप ने नोटों की गड्डी निकालकर रामदेव को दी और बाबा ने पूरी गड्डी ही पंडित को पकड़ा दी। गड्डी ले पंडित जी गदगद हो गए।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध विद्वान डॉ. विष्णु दत्त राकेश ने कहा कि चंद्राचार्य से बड़ा समाज सुधारक नहीं हुआ। पाखंड के खिलाफ चंद्राचार्य की आवाज देशभर में फैली। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, रामानंद पुरी, रवींद्र पुरी तथा जिलाधिकारी डी. सेंथिल पांडियान ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed