फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev Statement said- Ten years ago we were careless now we have become wise Uttarakhand news in hindi

Ramdev: बाबा रामदेव बोले- 10 साल पहले हम अल्हड़ थे... अब समझदार हो गए, इस गलती को दोबारा नहीं करना चाहते

Thu, 23 Nov 2023 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

बाबा रामदेव ने मीडिया के सवालों पर कहा कि 10 साल पहले हम अल्हड़ थे। अब समझदार हो गए। मेरा फोकस पतंजलि के माध्यम से समाज सेवा और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक कार्यों पर है।

विज्ञापन
Baba Ramdev Statement said- Ten years ago we were careless now we have become wise Uttarakhand news in hindi
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगगुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से जुर्माना लगाने की झूठी खबर वायरल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। यदि हम झूठे विज्ञापन या प्रोपेगेंडा करें तो जुर्माना लगे या फांसी हमें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन योग और आयुर्वेद के खिलाफ प्रोपेगेंडा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि वायरल खबर में दिखाया जा रहा है कि पतंजलि योगपीठ पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जुर्माना लगाया गया है। कहा कि यह पूरी तरह निराधार है। योग और आयुर्वेद पर सवाल उठाने वालों का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि शोध साक्ष्यों के आधार पर वह किसी भी फोरम पर खुद को साबित करेंगे। इसके लिए उन्हें अगर सुप्रीम कोर्ट में पेश होना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


500 रिसर्च पेपर वर्ल्ड के टॉप रिसर्च जनरल्स में प्रकाशित
योग आयुर्वेद, नेचरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म की सैकड़ों थैरेपी, उपवास व उपासना पद्धति के इंटीग्रेटिड ट्रीटमेंट से हमने लाखों लोगों को रोगमुक्त किया है। बीपी, शुगर, थायराइड, अस्थमा, आर्थराइटिस व मोटापा से लेकर लीवर, किडनी फेलियर व कैंसर जैसे प्राणघातक रोगों से हमने हजारों लोगो को मुक्त किया। इसका एक करोड़ से अधिक लोगों का डेटा बेस, रियल वर्ल्ड एविडेंस व क्लिनिकल एविडेंस हमारे पास है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे पास ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट व सनातन ज्ञान परंपरा पर शोध करने के लिए विश्व का श्रेष्ठतम शोध संस्थान, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सैकड़ों विश्वविख्यात वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं तथा 3,000 से अधिक रिसर्च प्रोटोकोल फॉलो करके 500 रिसर्च पेपर वर्ल्ड के टॉप रिसर्च जनरल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। आरोप लगाया कि मेडिकल सेक्टर के कुछ कथित कुंठित डॉक्टरों को समस्या है। मेडिकल फील्ड में नकली पेसमेकर लगाने वाले, किडनी चोरी करने वाले, गैर-जरूरी दवा व अंधाधुंध टेस्ट कराकर, जो मेडिकल क्राइम कर रहे हैं, उनको हमने कई बार मेडिकल माफिया, ड्रग माफिया कहा था, इससे लड़ाई हुई है।

अच्छे डॉक्टर्स का करते हैं सम्मान
स्वामी रामदेव ने कहा कि मेडिकल साइंस में जो अच्छे डॉक्टर्स हैं और जो लाइफ सेविंग ड्रग्स, जरूरी सर्जरी का हम पहले से सम्मान करते हैं। साथ ही एलोपैथी से भी एडवांस ट्रीटमेंट जो हमने वेदों आयुर्वेद के महर्षि चरक, महर्षि सुश्रुत व महर्षि धनवन्तरि, पतंजलि से प्राप्त किया है, उसको वैज्ञानिकता व प्रमाणिकता से व्यापार के लिए नहीं, उपचार व उपकार की भावना से आगे बढ़ा रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि वह कोर्ट, मीडिया के सामने सारे तथ्य व प्रमाण भी रखने के लिए तैयार हैं।

2024 से पहले वैक्सीनेशन के खिलाफ बोलना खतरे से कम नहीं

कोरोना के बाद लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने के सवाल पर बाबा रामदेव ने चुटकी लेते हुए 2024 से पहले वैक्सीनेशन के खिलाफ बोलना खतरे से कम नहीं है। कई बार सत्य बोलना भी मुसीबत बन जाता है। लेकिन कोरोना में एंटीबॉयोटिक, स्टेराइड की ओवर डोज या वैक्सीनेशन से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ा है। इसका कोई डॉक्यूमेंटेशन नहीं हुआ है। इसमें एक बहुत घोटाला होने का अंदेशा है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल
 

जिससे राजनीति में पंगा और दंगा हो, उस पर नहीं बोल रहा हूं

बाबा रामदेव अब राजनीति बयान देकर कोई पंगा नहीं लेना चाहते हैं। मीडिया के सवालों पर कहा कि 10 साल पहले हम अल्हड़ थे। अब समझदार हो गए। उन बातों पर कम बोल रहा हूं, जिससे राजनीति में पंगा और दंगा हो। मेरा फोकस पतंजलि के माध्यम से समाज सेवा और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक कार्यों पर है। अभी तक पतंजलि को देश भर में आयुष वेलनेस सेंटर, गुरुकुल खोलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed