फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev statement on Violence after gurmeet ram rahim verdict

गुरमीत राम रहीम पर फैसले से भड़की हिंसा को लेकर बोले बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा

Tue, 29 Aug 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 29 Aug 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Baba ramdev statement on Violence after gurmeet ram rahim verdict

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में उनके अनुयायियों के हिंसा फैलाने से धर्मनगरी का संत समाज आहत है। इस पर बाबा रामदेव ने बयान द‌िया है। वहीं आखाड़ा परिषद् ने भी इसे गलत बताया है। 

विज्ञापन

 
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में जो कुछ हुआ उससे पूरा संत समाज आहत है। हिंसा का अधिकार किसी को भी नहीं दिया जा सकता। संतों का कहना है कि यदि कोई दोषी है तो दंड का अधिकार न्यायपालिका को हैं। इसे सबको स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


सभी घटनाक्रमों में देश में प्रचलित कानून का अनुपालन जरूरी है। उन्होंने हरियाणा और पंजाब की जनता से अपील की है कि वे किसी के भड़काने में न आएं और कानून को अपना काम करने दें। संत जगत किसी भी गलत कार्य का साथ कभी नहीं देगा। जो दोषी है, उसे दंड देने का अधिकार न्यायपालिका को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे दुख में डूबा अखाड़ा परिषद

Baba ramdev statement on Violence after gurmeet ram rahim verdict

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने दूरभाष पर बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर वे गहरे दुख में डूब गए हैं।

न्यायपालिका के रास्ते में रोड़ा अटकाने का अधिकार किसी संत के भक्तों को नहीं है। आश्चर्य का विषय है जो बाबा आरोपित थे उन्होंने भी अपने लाखों भक्तों को रोकने का काम नहीं किया। यहां तक कि जब वे अपने डेरे से न्यायालय के लिए निकले तो सैकड़ों वाहनों को अपने साथ ले गए। कानून को अपना काम करने देना चाहिए।  

दक्षिण काली पीठाधीश्वर कैलाशानंद ब्रह्चारी ने घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वे शांति बनाए रखें। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर ने पंचकूला के घटनाक्रम को दुखद करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की सरकार का दायित्व है कि ऐसा घटनाक्रम दोबारा न होने पाए। उन्होंने  मांग की है कि फर्जी संतों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed