फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev statement on black money

बाबा रामदेव को घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पानी की बौछार

Mon, 22 Dec 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 22 Dec 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev statement on black money

हरिद्वार में कालेधन के मुद्दे पर बाबा रामदेव को घेरने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर किया। दिव्य योग मंदिर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधक पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन


इससे पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। भड़के कांग्रेसियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। पानी की बौछार के कारण ठंड लगने से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामविशाल देव बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दिव्य योग मंदिर में योगगुरु बाबा रामदेव का घिराव करने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रविवार सुबह 11 बजे ऋषिकुल मैदान में जमा होने लगे। एक घंटे बाद मैदान में एक हजार की भीड़ जुट गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव के दौरान कालेधन को देश में लाने के लिए खूब हो-हल्ला किया। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद वह चुप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा

baba ramdev statement on black money

इसी बीच, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी आदि भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। इन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोपहर करीब पौने दो बजे सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में दिव्य योग मंदिर की ओर रवाना हुए।

कार्यकर्ता दिव्य योग मंदिर के पास दादूबाग आश्रम पहुंचे। यहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने जुलूस को रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामविशाल देव आगे बढ़ने के लिए अवरोधक पर चढ़ गए। पीछे-पीछे अन्य कार्यकर्ता भी चढ़ने लगे। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने पानी की बौछार की।

तिलमिलाए कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस की ओर से तीन बार की गई पानी की बौछारों से कांग्रेसी तितर-बितर हो गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही एसडीएम बीर सिंह बुद्धियाल को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमे में पहले से बेचैनी थी। सुबह से दादूबाग आश्रम के पास पुलिस ने डेरा डाल दिया था। दमकल, वज्र वाहन मंगवा लिए थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास लोहे की जाली भी लगा दी थी। दादूबाग पर एसपी सिटी एसएस पंवार, एसडीएम वीर सिंह बुद्धियाल, सीओ सदर, सीओ सिटी मोर्चा संभाले हुए थे और ऋषिकुल मैदान पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

युवक से पेट्रोल की बोतल छीनी
मौके पर उस समय गंभीर स्थिति बन गई जब एक युवक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। युवक को आईबी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पेट्रोल की बोतल छीन ली गई। युवक का कहना था कि वह दत्त कुटी में रहता है। अपनी बाइक का तेल खत्म होने पर पेट्रोल ले जा रहा है। लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

देश में जरूर आएगा कालाधन : रामदेव

baba ramdev statement on black money

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में सड़े-गले कानून समाप्त होने चाहिए। जनता को टैक्सों की मार से बचाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू की जानी चाहिए। विदेशों में जमा कालाधन देश में जरूर लाया जाएगा।

रविवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से बाबा रामदेव ने कहा कि कालाधन वापस लाने के लिए सबसे पहले उन्होंने ही आवाज उठाई थी। पिछली सरकार को भी बताया था कि विदेशी बैंकों आदि से काले धन का लेन-देन हो रहा है। मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने कालाधन लाने के लिए ईमानदार पहल की है।

वह दिन दूर नहीं जब इटली, दुबई, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, सिंगापुर, स्पेन, हालैंड, नार्वे, फ्रांस, अमेरिका और लगजमबर्ग में जमा भारतीयों का कालाधन स्वदेश पहुंच जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि कालाधन वापस लाने के अभियान शुरू होने से पहले ही हजारों करोड़ों की राशि बैंकों से चुपचाप निकाली जा रही है। इसके बावजूद कालाधन प्रचुर मात्रा में है। इसे वापस लाकर देश की अर्थव्यवस्था ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed