फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev says, some powers active against him.

कुछ शक्तियां कर रही मेरे खिलाफ काम: रामदेव

Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev says, some powers active against him.

बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी और उनके मिशन की जवाबदेही जनता के प्रति है। संपूर्ण विश्व को रोग मुक्त बनाने के लिए कई वर्षों से वह विश्वव्यापी अभियान चलाए हुए हैं। जन स्वास्थ्य और औषध गुणवत्ता के साथ पतंजलि योगपीठ कभी समझौता नहीं कर सकती।

विज्ञापन


शुक्रवार को दूरभाष पर अमर उजाला से बाबा रामदेव ने कहा कि आज भी कुछ शक्तियां उनके मिशन के खिलाफ काम कर रही है। हम योग के माध्यम से संसार को बदलना चाहते हैं। योग और आयुर्वेद मिलकर घर-घर आरोग्य लाएंगे।
विज्ञापन


जाहिर है मुफ्त के योग से यदि लोग स्वस्थ हो जाएंगे तो उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हितों को चोट पहुंचेगी जो दशकों से दवाओं का कारोबार कर रही हैं। महंगी दवाओं ने आदमी को निचोड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, जिनके हित प्रभावित हो रहे वो कर रहे वार

baba ramdev says, some powers active against him.

बाबा रामदेव ने कहा कि जिन लोगों के हित हम से प्रभावित हुए हैं वह किसी न किसी बहाने से प्रहार करते हैं। पतंजलि प्रतिष्ठानों के खिलाफ पिछली सरकार ने करीब सात सौ नोटिस थमाए थे। लेकिन सभी निराधार निकले। ऐसा आगे भी होता रहेगा।

प्रखर राष्ट्रवाद का लक्ष्य लेकर हम मानव समाज को बदलने के लिए चले हैं। हमारी यात्रा जारी हैं। कई चिकित्सकीय ट्रायलों से सिद्ध हो गया है कि योग साध्य और असाध्य दोनों प्रकार के रोगों से मुक्ति दे रहा है।

आज करोड़ों लोग सुबह उठकर पहला काम आसन बिछाकर प्राणायाम से शुरू करते हैं। जाहिर है आम और खास दोनों ने योग अपना लिया है। योग का प्रभाव कुछ वर्षों बाद आंकड़ों के रूप में भी सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed