{"_id":"4fcb84ad0a937c2218db70d3a5144437","slug":"baba-ramdev-said-about-black-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में जरूर आएगा कालाधन : रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में जरूर आएगा कालाधन : रामदेव
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव ने कहा कि देश में सड़े-गले कानून समाप्त होने चाहिए। जनता को टैक्सों की मार से बचाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू की जानी चाहिए। विदेशों में जमा कालाधन देश में जरूर लाया जाएगा।
विज्ञापन
चुपचाप निकाली जा रही हजारों करोड़ों की राशि
रविवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता में बाबा रामदेव ने कहा कि कालाधन वापस लाने के लिए सबसे पहले उन्होंने ही आवाज उठाई थी। पिछली सरकार को भी बताया था कि विदेशी बैंकों आदि से काले धन का लेन-देन हो रहा है।
विज्ञापन
मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने कालाधन लाने के लिए ईमानदार पहल की है। वह दिन दूर नहीं जब इटली, दुबई, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, सिंगापुर, स्पेन, हालैंड, नार्वे, फ्रांस, अमेरिका और लगजमबर्ग में जमा भारतीयों का कालाधन स्वदेश पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि कालाधन वापस लाने के अभियान शुरू होने से पहले ही हजारों करोड़ों की राशि बैंकों से चुपचाप निकाली जा रही है। इसके बावजूद कालाधन प्रचुर मात्रा में है। इसे वापस लाकर देश की अर्थव्यवस्था ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।