फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev's Maggi will launch in deepawali.

बाबा रामदेव इस दीपावली पर लांच करेंगे पतंजलि मैगी

Sat, 17 Oct 2015 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 17 Oct 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev's Maggi will launch in deepawali.

बाबा रामदेव अपनी मैगी अब इस दीपावली पर पूरे देश में एक साथ लांच करेंगे। इसके लिए ट्रकों से नूडल्स भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। नवरात्र के उपवासों के चलते इसकी लांचिंग टाली गई है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव की इस मैगी को ‘पतंजलि नूडल्स’ नाम दिया गया है। देश के कई बाजारों में इसे पहुंचा दिया गया है। बाबा ने पहले लॉचिंग के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय की थी। लेकिन उन्होंने इसे 15 अक्तूबर तक के लिए किसी कारण से टाल दिया था। अब नवरात्र के चलते बाबा ने इसकी लांचिंग टाल दी है। नवरात्र में उपवास के चलते इसकी लांचिंग टाली गई है।

विज्ञापन

हरिद्वार से ट्रकों से नूडल्स भेजने का काम शुरू

baba ramdev's Maggi will launch in deepawali.

शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि नूडल्स का उत्पादन जोरशोर से चल रहा है। पूरे देश से नूडल्स की भारी डिमांड है। अत: एक साथ सभी राज्यों में ट्रकों से नूडल्स भेजे जा रहे हैं।

दक्षिण भारत में भी साथ-साथ नूडल्स उतारे जाएंगे। यही कारण है कि नूडल्स की लांचिंग आगे सरकाई गई है। आचार्य ने बताया कि नवरात्र के उपवास में लोग अन्न कम ग्रहण करते हैं। अब दीपावली तक पूरे देश में पतंजलि नूडल्स पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed