{"_id":"632090ba42461f31db072933","slug":"baba-ramdev-reached-gangotri-dham-for-joint-operation-with-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Dham: संयुक्त अभियान के लिए गंगोत्री धाम पहुंचे बाबा रामदेव, सीएम धामी करेंगे दल को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Dham: संयुक्त अभियान के लिए गंगोत्री धाम पहुंचे बाबा रामदेव, सीएम धामी करेंगे दल को रवाना
Tue, 13 Sep 2022 07:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:48 PM IST
सार
गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं जिनका एक संयुक्त अभियान दल बुधवार को गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
बाबा रामदेव पहुंचे गंगोत्री धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
एक्शन में सीएम धामी: दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखी मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता
विज्ञापन
गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं जिनका एक संयुक्त अभियान दल बुधवार को गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए मंगलवार को पतंजलि विवि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट सहित पतंजलि आयुर्वेद के प्रमुख बाबा रामदेव गंगोत्री धाम पहुंच गए। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जिसके बाद सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचकर संयुक्त अभियान दल के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।