फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन में सीएम धामी: दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखी मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता

Tue, 13 Sep 2022 05:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Cm pushkar singh dhami Surprise inspection in doon medical college hospital
दून अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अलग अंदाज में दिखे। सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा बयान, यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी होगा सभी मदरसों का सर्वे

सीएम धामी सबसे पहले वार्डों में गए और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों व परिजनों से अस्पताल के बारे में फीडबैक लिया। वहीं सब लोग तब हैरान रह गए जब सीएम ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवता खुद खाना खाकर परखी। 

सीएम धामी ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। मरीजों के इलाज के लिए सेवा भाव का होना भी बहुत आवश्यक है।

Uttarakhand News: Cm pushkar singh dhami Surprise inspection in doon medical college hospital
दून अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने अस्पताल स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। 

Uttarakhand News: Cm pushkar singh dhami Surprise inspection in doon medical college hospital
दून अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ-साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ से दवाई की भी जानकारी ली और अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Cm pushkar singh dhami Surprise inspection in doon medical college hospital
दून अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू और डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Cm pushkar singh dhami Surprise inspection in doon medical college hospital
दून अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दून अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां केवल उत्तराखंड से ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में यहां मरीजों की भीड़ हमेशा ही बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed