{"_id":"104e27e6a1e399cfd188950ac7ee1df7","slug":"baba-ramdev-planning-about-international-yoga-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव ने बताया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव ने बताया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन!
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक-ठाक चला तो संयुक्त राष्ट्र संघ जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की घोषणा करेगा। संयुक्त राष्ट्र के सभी देश इस पर सहमत हैं।
विज्ञापन
पूछने पर रामदेव बाबा ने लंबे विचार विमर्श के बाद 21 जून का दिन सुझाया है। अलबत्ता कौन सा दिन योग दिवस के रूप में समर्पित किया जाए इस दिशा में मंथन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत अमेरिका यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देते हुए वर्ष का कोई एक दिन योग दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
21 जून का दिन सुझाया गया
वैचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र ने इसे स्वीकार कर लिया था। प्रधानमंत्री के प्रयासों से अमेरिका, ब्रिटेन, जापान सहित कई देशों ने ऐसा दिवस मनाने को सहमति प्रदान कर दी। ऑस्ट्रेलिया गए प्रधानमंत्री के साथ वार्ता करते हुए यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने स्वयं प्रधानमंत्री से मिलकर कोई एक दिन योग दिवस के रूप में मनाने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
कई दिनों से सार्थक संकेत मिलने के बाद पीएमओ द्वारा बाबा रामदेव से कोई दिवस तय करने के लिए सलाह मांगी थी। जिस पर पतंजलि योगपीठ में लंबा विचार विमर्श चला। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 21 जून का दिन सुझाया गया है। इस दिन का महत्व यह है कि यह वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। इसलिए 21 जून के बड़े दिन से योग को जोड़ने का सुझाव प्रधानमंत्री को भेजा गया है। संभव है कि आने वाले दिनों में इसी दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया जाए।