फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev not getting permission for yoga.

बाबा रामदेव को दिल्ली में योग के लिए नहीं मिल रही जगह!

Fri, 12 Jun 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 12 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev not getting permission for yoga.

बाबा रामदेव का प्रयास 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) को राजपथ से पहले दिल्ली के किसी स्टेडियम में योग कराने की है। इसके लिए वह कई दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। उनका मानना है कि विश्व को सही संदेश देश की राजधानी से ही दिया जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से बाबा रामदेव को राजपथ पर राष्ट्रीय योग समारोह में योग कराने का आमंत्रण मिल चुका है। लेकिन बाबा चाहते हैं कि इससे पहले वह अपने स्तर पर नेहरू स्टेडियम या फिर तालकटोरा स्टेडियम में एक योग शिविर लगाएं।
विज्ञापन


इसके लिए वह दोनों स्टेडियमों में से किसी एक के लिए अनुमति लेने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। राजपथ के कार्यक्रम से पूर्व स्टेडियम के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में बेचैनी की भी खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम भी नहीं चाहते क‌ि बाबा ऐसा कुछ करें

baba ramdev not getting permission for yoga.

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री भी नहीं चाहते कि 21 जून से पहले दिल्ली में योग का कोई बड़ा प्रोजेक्शन हो। यह भी कहा जा रहा है कि यदि स्टेडियम की अनुमति नहीं मिली तो हो सकता है कि बाबा रामदेव राजपथ भी न जाएं। लेकिन फिलहाल स्टेडियम लेने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बाबा का कहना
योग मनुष्य के जीवन का अंग बन जाए तो फिर बात ही क्या है। इससे देश का खरबों रुपयों का दवा बजट भी बच जाएगा। हम चाहते हैं कि व्यक्ति के दैनिक जीवन में योग का समावेश हो जाए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाज के लिए सात सूत्र दिए जाएंगे। इन सूत्रों से पूरे विश्व का उत्थान होगा।
-योगगुरु बाबा रामदेव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed