फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev noodles will launch in 11 states.

योग छोड़ अब इस 'बिजनेस' में बिजी हो गए बाबा रामदेव

Tue, 03 Nov 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 03 Nov 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev noodles will launch in 11 states.

इन दिनों बाबा रामदेव योग छोड़ अपने 'बिजनेस' को देश भर में फैलाने में जुटे हुए हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ ने इस समय अपना सारा जोर देशभर में नूडल्स उतारने के काम पर लगाया हुआ है।

विज्ञापन


अब तक 11 राज्यों के बाजारों में नूडल्स उतार चुका है। 9 से 11 नवंबर के बीच दिल्ली में बाबा रामदेव नूडल्स की लांचिंग कर सकते हैं। नेस्ले की मैगी पर देशव्यापी प्रतिबंध लगने के बाद बाबा ने अचानक अपनी मैगी उतारने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपए खर्च कर नई यूनिट खड़ी की गई। अब बाबा और आचार्य बालकृष्ण नेस्ले की मैगी दोबारा बाजार में आने से पूर्व पूरे बाजार में छाना चाहते हैं। उत्तराखंड में वह पहले ही नूडल्स उतार चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के 11 राज्यों में लॉन्च होंगे नूडल्स

baba ramdev noodles will launch in 11 states.

दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि 11 राज्यों में नूडल्स से भरे ट्रक उतारे जा चुके हैं। राज्यों में माल भेजने का काम लगातार चल रहा है। योजना है कि धनतेरस से दीपावली के बीच किसी दिन दिल्ली में देशव्यापी लांचिंग कर दी जाए।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जिन राज्यों में नूडल्स उतारे गए हैं, वहां इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। सभी राज्यों में माल भेजा जा रहा है। मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रही है। हर्बल पार्क के प्रतिष्ठान में चौबीसों घंटे काम चल रहा है।

दीपावली पर मांग अधिक बढ़ रही है, इसलिए उत्पादन बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को देखकर उत्पादन नहीं कर रहे हैं। उत्तम कोटि के नूडल्स देशवासियों को उपलब्ध कराना हमारा मकसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed