फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev make fuel to garbage.

कूड़े से ईंधन बनाएंगे योग गुरू बाबा रामदेव

Wed, 11 Mar 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 11 Mar 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev make fuel to garbage.

बाबा रामदेव के ‘प्रबंधन’ से न केवल रुड़की के कूड़े का निस्तारण होगा, बल्कि इससे ईंधन भी बनेगा।

विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के कचरा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम को कूड़े से ईंधन बनाने का फार्मूला बता दिया है। प्रोजेक्ट के तहत अत्याधुनिक मशीनें कूड़े का वर्गीकरण कर इससे ईंधन बनाएंगी।

इसके मद्देनजर सालियर स्थित कई बीघा जमीन में डंप कूड़े का निरीक्षण किया। जल्द ही इस योजना के परवान चढ़ने की उम्मीद है। शहर से रोजाना निकलने वाला 50 टन कूड़ा नगर निगम के लिए सिरदर्द बना है।
विज्ञापन


नगर निगम सालियर स्थित करीब 25 बीघा जमीन में इसे डंप करता है। यहां पर कूड़े की पहाड़ियां खड़ी हो गई हैं। इस कूड़े में पालीथिन, प्लास्टिक सहित कई प्रकार के हानिकारक पदार्थ जमा हैं। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट से होगा कूड़े का आकलन

baba ramdev make fuel to garbage.

मंगलवार को निगम ने पतंजलि के अधिकारियों को सालियर स्थित जमे कूड़े को दिखाया गया है।

पतंजलि कचरा प्रबंधन विभाग के परियोजना प्रबंधक रंजीत पाटिल ने बताया इसके तहत मशीनों से पहले कूड़े का वर्गीकरण किया जाएगा इसके बाद इससे कई तरह का ईंधन बनाया जाएगा। इस ईंधन को न केवल ईंट भट्टों में प्रयोग किया जा सकेगा, बल्कि गाड़ियों में भी इस्तेमाल हो सकेगा।

परियोजना में सभी काम हाईटेक तरीके से होंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत पाटिल ने बताया सालों से इकट्ठा कूड़े की मात्रा सामान्य तौर-तरीकों से नहीं आंकी जा सकती। इसका सेटेलाइट तकनीक से पता लगाया जाएगा।

जर्मनी की मशीन बनाएगी ईंधन
प्रोजेक्ट के लिए जर्मनी से मशीन मंगाई जाएगी। जो कूड़े को ईंधन के रूप में परिवर्तित करेगी। मेयर यशपाल राणा ने बताया कि पतंजलि योगपीठ के प्रस्ताव पर अध्ययन किया जा रहा है।

परियोजना की लागत और आय पर विचार करने के बाद यह तय किया जाएगा कि किस तरह कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ आय का जरिया भी बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed