{"_id":"ebdbf34a6555ba19ecf737a6367b6988","slug":"baba-ramdev-issue-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव को कोर्ट से भी राहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव को कोर्ट से भी राहत नहीं
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 09 Dec 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव की संस्थाओं पर जमीनों से संबंधित दर्ज मामलों की सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को दो मामलों की डीएम कोर्ट मे तारीख लगी थी। तैयारी न होने पर एक मामले में रामदेव के वकील ने कोर्ट से लंबी तारीख मांगी
विज्ञापन
दूसरे मामले में पतंजलि योगपीठ खेमे की ओर से कहा गया कि वकील तय नहीं हो पाया है। लेकिन दोनों में कोर्ट ने लंबी तारीख देने से साफ इंकार कर दिया। रामदेव से जुड़ी संस्थाओं पर जिला प्रशासन की ओर से 85 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे, जमीन खरीद की शर्तों का उल्लंघन और कम स्टांप ड्यूटी जैसे मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
वकील हुए कोर्ट में पेश
सोमवार को ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे और जमीन खरीद की शर्तों के उल्लंघन के दो मामले कोर्ट में सुनवाई के लिए आए। इनमें से एक मामले में रामदेव के वकील कोर्ट में पेश हुए। वकील ने डीएम से तैयारी के लिए समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने अगली सुनवाई के लिए लंबी तारीख मांगी। लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। दूसरे मामले में कोर्ट को बताया गया कि अभी वकील तय नहीं हो पाया है लिहाजा अगली सुनवाई के लिए समय दिया जाना चाहिए। डीएम डा. निधि पांडे ने बताया कि दोनों मामलों में लंबी डेट देने से मना कर दिया गया है। अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है।