रामदेव ने कसम नहीं तोड़ी पर कांग्रेस-केजरी पर गरजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम पर देशव्यापी भ्रमण को निकले योगगुरु बाबा रामदेव ने छह माह बाद हरिद्वार आकर कांग्रेस को निशाने पर लिया।
पढ़ें, कांग्रेस की नौंवी सूची में उत्तराखंड को मिले दो नाम
बाबा ने कहा कि मजहब के नाम पर देश का विभाजन करने वाली कांग्रेस ही सांप्रदायिक है। उसके कई काम आतंकियों जैसे हैं।
कहा कि कांग्रेस का पतन निश्चित है। देश में परिवर्तन की जैसी लहर चल रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीट हासिल करेगी।
कांग्रेस सांप्रदायिक, केजरीवाल कांग्रेस की कठपुतली
मंगलवार को सवेरे पतंजलि योगपीठ के बाहर पहुंचे बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि जनता का गुस्सा भ्रष्टाचार के खिलाफ है। लोग कांग्रेस से नफरत करने लगे हैं।
कांग्रेस को इस तरह चलाया जा रहा है मानो कोई आतंकी संगठन चल रहा हो। जाति और मजहब का सहारा लेकर राजनीति करने वाली कांग्रेस घोर सांप्रदायिक है। दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस का पत्ता साफ होने जा रहा है।
केजरीवाल पर बरसते हुए बाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अब कांग्रेस की कठपुतली बन गए हैं। यही वजह है कि वह भ्रष्टाचार से बड़ा मुद्दा सांप्रदायिकता को बताने लगे हैं।
नरेंद्र मोदी देश को स्थिर सरकार देने वाले हैं। उन्होंने हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पर लगे रहे आरोपों को भी बेबुनियाद बताया।
पतंजलि में नहीं हुए दाखिल
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने तक पतंजलि में प्रवेश नहीं करने का बाबा का प्रण कायम रहा। वह अंदर दाखिल नहीं हुए। देवप्रयाग के शिलान्यास कार्यक्रम में जाते हुए बाबा रामदेव पतंजलि के बाहर तो पहुंचे पर उन्होंने भीतर जाने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि उनका संकल्प पक्का है। छह महीने से इसीलिए अपने घर से बाहर हैं ताकि सत्ता परिवर्तन हो सके।
पतंजलि के भीतर दाखिल होने के भक्तों के आग्रह को ठुकराते हुए बाबा ने कहा प्रतीक्षा करें, जब जश्न मनेगा तब आऊंगा। बेदाग छवि वालों को यदि अब भी सत्ता में न बैठाया गया तो देर हो जाएगी।