फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev has also adopted 75 children

बाबा रामदेव ने 75 बच्चों को लिया गोद

Sun, 28 Jul 2013 06:30 PM IST
हरिद्वार/कौशल सिखौला
हरिद्वार/कौशल सिखौला Updated Sun, 28 Jul 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev has also adopted 75 children

योग गुरू बाबा रामदेव ने आपदाग्रस्त क्षेत्र के बच्चों को गोद लेने का बीड़ा उठाया है। बाबा रामदेव द्वारा 75 बच्चों को गोद लिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के नारायण कोटि कस्बे में इसके लिए पंतजलि योगपीठ द्वारा एक भवन किराए पर लेकर सेवाश्रम बना दिया गया है। इस सेवाश्रम में बाबा रामदेव द्वारा गोद लिए गए 75 बच्चों को रखा गया है।
विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि केदार घाटी ने सर्वाधिक पीड़ा झेली है। फलस्वरूप गुप्तकाशी में एक होटल को किराए पर लेकर सेवाश्रम प्रारम्भ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेवाश्रम में अब तक 22 ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है। पतंजलि योग पीठ के स्वयं सेवक सेवा कार्यों में जुटे हैं और प्रभावित परिवारों को सवेरे से रात तक नि:शुल्क भोजन, चाय, दूध आदि का वितरण किया जा रहा है। कच्ची रसद भी ग्रामीणों को बांटी जा रही है।


आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अब तक 75 बच्चों को पतंजलि योग पीठ गोद ले चुकी है। ये वे बच्चे हैं जो या तो अनाथ हो गए हैं या जिनके अभिभावकों के घर मटियामेट होने के कारण बच्चों को पालने का कोई साधन नहीं।

यदि अभिभावक चाहेंगे तो पतंजलि योग पीठ उनका सभी दायित्व उठाती रहेगी। जो बच्चे अनाथ हैं, उनका दायित्व पहले ही योग पीठ ले चुकी है।

छह करोड़ रुपया एकत्र किया
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि समूचे उत्तराखंड में जितने भी बच्चे अनाथ हुए हैं, यदि उनके परिजन अथवा रिश्तेदार चाहेंगे तो पतंजलि योग पीठ उनको भी गोद लेगी और उनके रहन-सहन के अलावा शिक्षा का दायित्व भी उठाएगी।

पतंजलि योग पीठ ने सेवा कार्यों के लिए करीब छह करोड़ रुपया एकत्र किया है जिसे पहाड़ों पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed