फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev feeling relax

...तो रामदेव के भी 'अच्छे दिन' आने वाले हैं

Wed, 21 May 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 May 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev feeling relax

दिल्ली रामलीला मैदान की घटना के बाद बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार के विरुद्ध भ्रष्टाचार और कालेधन को लेकर चौतरफा हमला बोल दिया था। कांग्रेस ने भी बाबा को नहीं बख्शा।

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेशों की सरकारों ने बाबा को कुल मिलाकर 442 नोटिस भेजे। अब मोदी सरकार आ जाने पर माना जा रहा है कि इन कार्रवाईयों से बाबा को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने बाबा के प्रतिष्ठानों और ट्रस्टों की बहुत कड़ी घेराबंदी की तथा दर्जनों नोटिस थमा दिये।

खातों तक से वसूल लिया जुर्माना

baba ramdev feeling relax

एक मामले में तो तब हद ही गयी तो जब भारी जुर्माना ठोकने के खिलाफ बाबा कोर्ट गये और केंद्र के एक विभाग ने विशेष आदेश जारी कर मध्य हरिद्वार स्थित आचार्य के बैंक खाते से मोटी रकम वसूल कर ली। यह मामला अभी भी न्यायालय में है।

उत्तराखंड की प्रदेश सरकार ने बाबा के प्रतिष्ठानों पर जमकर शिकंजा कसा। बाबा को नोटिसों का जवाब देने और अदालतों में मुकदमे झेलने के लिये पूरे 11 विशेषज्ञों की एक टीम गठित करनी पड़ी जो आज भी काम कर रही है।

बाबा को भी अच्छे दिन की उम्मीद

baba ramdev feeling relax

यद्यपि नरेंद्र मोदी ने कईं बार कहा है कि वे कानूनी कार्रवाईयों में हस्तक्षेप नहीं करते, तो भी पतंजलि परिवार को उम्मीद है कि अनेक मामले स्वत: ढीले पड़ जाएंगे।

बाबा का साफ-साफ कहना है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आचार्य बालकृष्ण तथा खुद उन्हें जेल भेजने की तैयारी कांग्रेस ने की थी। अंतत: कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। बाबा अब खुद भी अच्छे दिनों की उम्मीद लगा रहे हैं।

विज्ञापन

जान बूझकर जुल्म ढाती रही कांग्रेस: बालकृष्ण

baba ramdev feeling relax

कांग्रेस पार्टी को पता था कि रामदेव उसकी सत्ता पलट सकते हैं। देशव्यापी यात्राएं कर बाबा ने लाखों किमी नाप डालें। जैसे-जैसे बाबा के शिविर लगते गये, नोटिसों और कार्रवाईयों के माध्यम से कांग्रेस के जुल्म बढ़ते चले गये।

भारत सरकार के अनेक उच्चाधिकारी मान चुके हैं कि 98 प्रतिशत कार्रवाई बदले की भावना से हुई। दो प्रतिशत कार्रवाई के पीछे केवल तकनीकी कारण थे। कांग्रेस के शासन काल में कोई सुनने वाला भी नहीं था।

अनेक मामलों में न्यायालयों ने नोटिसों की हकीकत समझ ली। निश्चय ही भ्रष्ट सरकार के जाने से अपनी बात रखने में अब मदद मिलेगी। पतंजलि के सभी प्रतिष्ठान और व्यक्ति बेदाग साबित होंगे।
-आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed