फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामदेव एलोपैथी विवाद : बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पतंजलि के बाहर धरने पर बैठी युवा कांग्रेस, तस्वीरें

Fri, 28 May 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 May 2021 01:53 PM IST
सार

एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
baba ramdev allopathy dispute : youth congress worker sit in front of patanjali yogpeeth haridwar, demand ramdev arresting
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव के एलोपैथी विवाद के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की और उनके विरोध में नारेबाजी की।


हरिद्वार: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के समर्थन में आए वैष्णव संत, पतंजलि पहुंचकर की मुलाकात

एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में युवा कांग्रेस ने देहरादून कोतवाली में तहरीर दी है।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि देश महामारी से जूझ रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर दिन रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। पूरा देश डॉक्टरों के जज्बे को सलाम कर रहा है। वहीं, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयानबाजी की जा रही है।

प्रत्येक देशवासी डॉक्टरों पर विश्वास रखता है। परंतु बाबा रामदेव के बयानों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि एक अन्य वीडियो में रामदेव कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। यह सरासर कानून को खुली चुनौती है।
 

baba ramdev allopathy dispute : youth congress worker sit in front of patanjali yogpeeth haridwar, demand ramdev arresting
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर देने वालों में प्रदेश महासचिव संदीप चमोली, प्रवक्ता नवनीत कुकरेती, सचिव कमल कांत, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, प्रदेश सचिव अभय कत्यूरा आदि शामिल रहे।

baba ramdev allopathy dispute : youth congress worker sit in front of patanjali yogpeeth haridwar, demand ramdev arresting
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तराखंड ने योग गुरु बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती दी है। एसोसिएशन ने कहा कि दोनों तरफ पांच-पांच विशेषज्ञ बैठ जाएं और सार्वजनिक रूप से बहस करें। आईएमए के प्रदेश सचिव डॉ. अजय खन्ना ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमसे 25 सवाल पूछे हैं, हम उनसे केवल पांच सवाल ही पूछना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev allopathy dispute : youth congress worker sit in front of patanjali yogpeeth haridwar, demand ramdev arresting
बाबा रामदेव - फोटो : ANI फाइल फोटो

बाबा रामदेव की ओर से 25 सवाल जारी किए जाने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उन्हें लीगल नोटिस जारी किया था। एसोसिएशन ने कहा था कि बाबा रामदेव एलोपैथी का ‘ए’ तक नहीं जानते।

विज्ञापन
baba ramdev allopathy dispute : youth congress worker sit in front of patanjali yogpeeth haridwar, demand ramdev arresting
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आईएमए ने कहा था कि हम उनके सवालों के जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले वे अपनी योग्यता तो बताएं। उन्होंने कहा कि अगर बाबा 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed