फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Saints in support of baba ramdev and acharya balkrishna

हरिद्वार: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के समर्थन में आए वैष्णव संत, पतंजलि पहुंचकर की मुलाकात

Thu, 27 May 2021 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 May 2021 08:01 PM IST
सार

एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान के बाद से चर्चाओं में आए बाबा रामदेव के समर्थन में अब संत आ गए हैं। वहीं, उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं को समर्थन भी किया।

विज्ञापन
Haridwar News: Saints in support of baba ramdev and acharya balkrishna
आचार्य बालकृष्ण से मिलने पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। संतों ने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेदिक दवाओं को समर्थन दिया। संतों ने आचार्य बालकृष्ण का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। योग और आयुर्वेद चिकित्सा प्राचीनकाल से ही भारत में प्रचलित है। जिनका व्यक्ति के शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। कोरोना महामारी के दौरान पतंजलि योगपीठ की ओर से निर्मित दवाओं से लाखों लोग ठीक हुए हैं। ऐसे में आयुर्वेद पर सवाल उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


देहरादून : बाबा रामदेव के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत थाने में शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अणि अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण भारत की शान हैं। 


पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रणीत योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को विश्व अपना रहा है। असाध्य रोगों के उपचार में भी योग व आयुर्वेद पूरी तरह कारगर है। योग व आयुर्वेद पर पतंजलि योगपीठ की ओर से किए जा रहे अनुसंधानों का लाभ देश दुनिया को मिल रहा है। इस दौरान महंत मोहनदास खाकी, महंत रामजीदास, सांवरिया बाबा, महंत अगस्त दास, महंत मनीष दास, महंत नरेंद्र दास, ब्रहमांड गुरु अनंत महाप्रभु, महंत बिहारी शरण दास आदि शामिल रहे।

एलोपैथी चिकित्सकों का हौसला बढ़ाएं 
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने योग गुरु स्वामी रामदेव की ओर से एलोपैथी एवं इससे जुड़े चिकित्सकों पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। अंजू मिश्रा ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हजारों लोगों की मौतें हो रही हैं। हजारों लोग कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में योग गुरु स्वामी रामदेव जैसे व्यक्तित्व से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह चिकित्सकों को हतोत्साहित करेंगे। बाबा रामदेव को चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। चिकित्सकों का धन्यवाद  करना चाहिए जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed