{"_id":"5ce952b8bdec220754347b3e","slug":"b-com-student-jump-into-river-in-roorkee-police-not-found-any-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: बीकॉम की छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग, अभी तक हाथ नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: बीकॉम की छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग, अभी तक हाथ नहीं लगा कोई सुराग
Sat, 25 May 2019 08:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 25 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में बीकॉम की एक छात्रा ने शनिवार को गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्रा को छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों को इत्तला की, मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने छात्रा की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी निवासी बीकॉम की छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन कॉलेज जाने की बजाए वह सीधा गणेशपुर पुल पहुंची। यहां अचानक उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्रा को छलांग लगाता देख पुल से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पास में सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेश साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस को बुलाकर छात्रा की तलाश कराई गई, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने किसी भी तरह के विवाद की बात इनकार किया। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन