{"_id":"86950dc94b9a904a77f5cac21dded53b","slug":"b-c-khanduri-adopt-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों से खाली हुए गांव को खंडूड़ी ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों से खाली हुए गांव को खंडूड़ी ने लिया गोद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष और पौड़ी सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित देवली भाणी गांव को गोद लिया है। जून 2013 की आपदा में इस गांव के 57 लोगों ने जान गंवाई थी, जिसमें से अधिकांश केदारनाथ में पुरोहित थे।
विज्ञापन
केवल महिलाएं बची
खंडूड़ी का कहना है कि आपदा ने इस गांव के अधिकांश पुरुषों को छीन लिया, अब यहां महिलाएं ही बची हैं, जिनके जीवन यापन और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम खंडूडी ने गुरुवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि गांव में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही आपदा प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार देना ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
खंडूडी ने गांव की महिलाओं के जीवन यापन के लिए एक ऊनी वस्त्र निर्माण करने वाली संस्था के साथ वार्ता भी की है। मुक्ता गुप्ता की यह संस्था अल्मोड़ा जिले में महिलाओं को रोजगारपरक ट्रेनिंग देने के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है।
सांसद ने बताया कि यह संस्था देवली गांव में भी महिलाओं को ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर देगी। सार्थक प्रयासों से आने वाले दो वर्ष में गांव की तस्वीर बदली जाएगी।