{"_id":"92a74a01d95b17f258856c52a9a76dfb","slug":"aziz-qureshi-against-surya-namaskar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल ने किया सूर्य नमस्कार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल ने किया सूर्य नमस्कार का विरोध
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने गुरुवार को पिरान कलियर पहुंच कर दरगाह साबिर पाक पर फूलपोशी कर चादर चढ़ाई और देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
जियारत करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जवाब देते हुए कहा कि योग करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उन्हें योग में सूर्य नमस्कार पर आपत्ति है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नमाज में लगभग सभी प्रकार के योग आ जाते हैं। फिर भी योग किया जा सकता है। उन्होंने योग को किसी मजहब से न जोड़ने की बात भी कही। इस दौरान राव शेर मोहम्मद, राव आफाक, एसडीएम मोहम्मद नासिर एवं दरगाह प्रबंधक फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन