{"_id":"71a48b89e98c3747c712ea023a6ec4df","slug":"aziz-kureshi-statement-on-tourism-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विकास के आयोजनों पर न लगे विरामः कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विकास के आयोजनों पर न लगे विरामः कुरैशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 01 Nov 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल डॉ.अजीज कुरैशी ने कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक उन्नति में विभिन्न प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
विज्ञापन
बोट हाउस क्लब में हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि बीते वर्ष केदारनाथ में आई आपदा के बाद विभिन्न आयोजनों से किनारा किया गया। ऐसे में उनका मानना था कि आपदा पीड़ितों की हर हाल में मदद की जानी चाहिए, लेकिन आर्थिक संपन्नता के लिए पर्यटन विकास से संबंधित आयोजनों पर विराम नहीं लगना चाहिए।
पर्यटन की अपार संभावनाएं
राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक, साहसिक पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। झीलों के लिए मशहूर प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सेलिंग रिगाटा खासा अहम है, जो पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने में सहायक होगी।
बोट हाउस क्लब में गवर्नर्स गोल्ड कप सेलिंग रिगाटा (पाल नौकायन) के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों व विदेशी मेहमानों की भागीदारी से पर्यटन विकास को सार्थक गति मिलेगी।
विज्ञापन
नैनीताल की पहचान बनी पाल नौकायन की यह प्रतियोगिता दशकों से बाधित थी, इस वर्ष से इसकी फिर शुरुआत हो गई है, जिसे नियमित किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने फ्लैग आफ कर सेलिंग रिगाटा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
राज्यपाल की पहल का स्वागत
इससे पूर्व कोमोडोर वीर श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीवाईसी नैनीताल की पहचान याट के अस्तित्व को बचाने के निजी स्तर पर प्रयास कर रहा था, लेकिन प्रदेश के राज्यपाल की पहल से उनके व शहरवासियों के सपने सच साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
वाइस कोमोडोर वाइस एडमिरल अवनीश राय टंडन ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। कहा कि इसमें आर्मी, नेवी, एनटीवाईसी, तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन चेन्नई की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।