फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana 30 lakh beneficiaries deprived of free treatment Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: आयुष्मान योजना...30 लाख लाभार्थी मुफ्त इलाज से वंचित, पांच साल बाद भी नहीं बन पाए शत प्रतिशत

Tue, 18 Jun 2024 09:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:11 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रदेश के सभी 23 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना शुरू की थी। योजना के तहत लगभग 82 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन अभी तक 52 लाख लाभार्थियों के कार्ड बने हैं।

विज्ञापन
Ayushman Yojana 30 lakh beneficiaries deprived of free treatment Uttarakhand News in hindi
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लाभार्थी मुफ्त इलाज से वंचित हैं। पांच साल बाद भी शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। बिना आयुष्मान कार्ड के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन

लाखों परिवार ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके पास राशन कार्ड न होने के कारण योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रदेश के सभी 23 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना शुरू की थी। योजना के तहत लगभग 82 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन अभी तक 52 लाख लाभार्थियों के कार्ड बने हैं।

विज्ञापन

राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कर्मियों के कार्ड मिलाकर अब तक 56 लाख से अधिक कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है, लेकिन कई ऐसे परिवार हैं, उनके पास राशनकार्ड नहीं है। ऐसे परिवारों के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आधार कार्ड या अन्य विकल्प पर विचार करने के निर्देश दिए थे। इस पर भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की अब तक की स्थिति

आयुष्मान कार्ड-52 लाख

उपचारित मरीज-11.69 लाख

इलाज पर खर्च राशि-2342 करोड़

ये भी पढ़ें...बिनसर हादसा: फायर बॉल से हादसे की आशंका, पहले भी हो चुकी है घटना...बोले मुख्य वन संरक्षक- बाल-बाल बचा हूं

हर लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। इसके लिए सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से शिविर भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन पात्र लाभार्थी पर कार्ड बनाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। -धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed