फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman: Doctors and employees waiting for incentive amount

आयुष्मान : डॉक्टर और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का इंतजार

Fri, 12 Apr 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ayushman: Doctors and employees waiting for incentive amount
आयुष्मान योजना के तहत दून अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पिछले छह महीने से नहीं आई है। ऐसे में डॉक्टर और कर्मचारी प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर और कर्मचारियों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल में करीब एक हजार लोगों को करीब डेढ़ करोड़ की प्रोत्साहन राशि बांटी जानी है। आयुष्मान योजना के तहत डॉक्टर और कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एक साल में दो बार आती है और हर छह महीने पर यह प्रोत्साहन राशि बांटी जाती है। पिछले साल दिवाली पर प्रोत्साहन राशि बांटी गई थी। इसके बाद से राशि अब तक नहीं आई। उम्मीद थी कि होली पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, लेकिन होली में भी सिर्फ इंतजार ही करना पड़ा।
विज्ञापन

डॉक्टर और कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन सूची तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजने के कार्य में विलंब करता है, इस वजह से यह प्रोत्साहन राशि मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रोत्साहन राशि के लिए सभी कार्य पूरे हो गए हैं। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों को जल्द ही यह प्रोत्साहन राशि बांट दी जाएगी।
- डॉ. अनुराग अग्रवाल, एमएस, दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed