{"_id":"5af94d404f1c1bd2408b52d9","slug":"ayushman-bharat-yojana-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 20 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 20 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख का बीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
health insurance
केंद्र सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तराखंड के 20 लाख परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शिमला में हुई बैठक में उत्तराखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के सीईओ इंदु भूषण के बीच एमओयू साइन किया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना के तहत सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के तहत प्रति वर्ष 10 करोड़ गरीब परिवार को उन्नत इलाज के लिए 5-5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने फिलहाल इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए का आवंटन करने की बात कही है। इस योजना ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए 2008 में पेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा की जगह ली है जिसमें 30,000 रुपए का सालाना बीमा कवर दिया गया था।
विज्ञापन