फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda University released dates NEET UG score16 colleges got recognition Ayush counseling from 18

उत्तराखंड न्यूज: 16 कॉलेजों की मिली मान्यता, आयुष काउंसलिंग 18 से, आयुर्वेद विवि ने जारी की तिथियां

Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

बीएएमएस की 948, बीएचएमएस की 50 और बीयूएमएस की 60 सीटों पर दाखिला मिलेगा। विवि ने काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन
Ayurveda University released dates NEET UG score16 colleges got recognition Ayush counseling from 18
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के 16 आयुष, यूनानी व होम्योपैथिक कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विवि 18 सितंबर से आयुष काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है। नीट यूजी स्कोर के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग से 1058 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

आयुर्वेद विवि के कुलसचिव डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए एनसीआईएसएम से 19 में से 16 कॉलेजों को मान्यता मिल गई है। उन्होंने बताया कि इससे बीएएमएस की 948, बीएचएमएस की 50 और बीयूएमएस की 60 सीटों पर दाखिला मिलेगा। विवि ने काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 7217213958 भी जारी किया है। विवि की वेबसाइट https://uau.ac.in/ पर काउंसलिंग का लिंक होमपेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि : 18 सितंबर से 23 सितंबर

मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी करने की तिथि : 27 सितंबर

च्वाइस भरने व फाइनल प्रिंट निकालने की तिथि : 28 व 29 सितंबर

सीट आवंटन की तिथि : 05 अक्तूबर

आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि : 06 से 10 अक्तूबर

 

किस कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज का नाम- सीटें

आयुर्वेद विवि हर्रावाला- 64

आयुर्वेद विवि ऋषिकुल- 75

आयुर्वेद विवि गुरुकुल- 75

अरोमा आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की- 60

मदरहुड आयुर्वेद कॉलेज, रुड़की- 100

शिवालिक इंस्टीट्यूट, झाझरा- 60

डीआईएमएस सहसपुर- 60

ये भी पढ़ें...ऋषिकेश:  साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार हुआ खत्म, गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का लिया आनंद

हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज, डोईवाला- 60

सूरजमल मेडिकल कॉलेज, किच्छा- 60

देवभूमि मेडिकल कॉलेज, मांडूवाला- 60

श्रीमति मंजरी देवी कॉलेज, उत्तरकाशी- 54

ओम आयुर्वेद कॉलेज, रुड़की- 60

पतंजलि संस्थान, हरिद्वार - 100

उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून- 60

चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, रुद्रपुर(बीएचएमएस)- 50

उत्तरांचल यूनानी कॉलेज, हरिद्वार(बीयूएमएस)- 60

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed