फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda mobile medical unit will be operated in every district

Dehradun News: प्रत्येक जिले में संचालित होगी आयुर्वेद मोबाइल मेडिकल यूनिट

Wed, 18 Feb 2026 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda mobile medical unit will be operated in every district
-आयुष विभाग शीघ्र केंद्र सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

-एक मार्च से सभी आयुर्वेद अस्पताल में ऑनलाइन होगा मरीजों का पंजीकरण
-आयुष सचिव रंजना राजगुरु ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही आयुष विभाग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा एक मार्च से सभी आयुर्वेद अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।
बुधवार को आयुष सचिव रंजना राजगुरु ने विभागीय कार्यों, चिकित्सालयों में डिजिटलीकरण की समीक्षा की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्राप्त बजट, राष्ट्रीय आयुष मिशन के कार्यों व प्रत्येक जिले में आयुर्वेद उत्कृष्ट केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। आयुष सचिव ने बताया कि पहले चरण में 13 जिलों में बीमारियों के आधार पर आयुर्वेद उत्कृष्ट केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओरर से प्रत्येक केंद्र के लिए 10 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक मार्च से आयुष चिकित्सालयों में रोगी पंजीकरण की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल लागू किया जाए। इसके अलावा प्रतिमाह न्यूनतम आठ चिकित्सालयों का अनिवार्य निरीक्षण करने के साथ दवाओं के स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप रखरखाव किया जाए। विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की की गतिविधियों व प्रगति की प्रभावी निगरानी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी चिकित्सालय में रोगियों की संख्या में कमी पाई जाती है, तो विभाग के संसाधनों का बेहतर लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए ऐसे चिकित्सालयों को अधिक रोगी संख्या वाले स्थलों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इसके अलावा 10 से 25 बेड वाले आयुर्वेद चिकित्सालय मुनिकीरेती, कोटद्वार, झाझरा, बडकोट और चंबा के उच्चीकरण व उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक में निदेशक आयुर्वेद डॉ. विजय कुमार जोगदंडे समेत सभी जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed