फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   awareness program for holi festival

होली पर किया यह काम तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

Thu, 09 Mar 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 09 Mar 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
awareness program for holi festival
- फोटो : demo pic

इस बार होली और व‌िधानसभा चुनाव के नतीजे साथ में आ रहे हैं। इसल‌िए पुल‌‌िस प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। लेक‌िन अगर आपने होली पर यह काम क‌िया तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


होली पर्व और विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने और किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।  
विज्ञापन

     
बृहस्पतिवार को कोतवाली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव के परिणाम और होली का त्योहार एक साथ है। कुछ अराजक तत्व होली की आड़ में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी घटना का अंदेशा होने पर उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने होली के दौरान कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार क्षेत्र में 15 मार्च तक आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कोई भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश न करे। शराब पीकर हुड़दंग मचाने और सड़कों पर रस्सा लगाकर वाहनों से चंदा मांगने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

किसी पर जबरन रंग न डालें और छोटे-छोटे विवादों को बड़ा बनाने से बचें। 12 मार्च को होलिका दहन पूर्व की भांति चयनित स्थलों पर ही किया जाएगा। होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी।

 
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, कोतवाल उत्तम सिंह जिमीवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, लाजपत राय भाटिया, राकेश मित्तल, गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी कंवलजीत सिंह, राकेश मित्तल, संजय मित्तल, राजाराम अणथ्वाल, उमेश त्रिपाठी, कमला शाह, शहनाज, रेशमा छाबड़ा व शशिकांत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed