{"_id":"d9c18c9f538b2da746d0d079b43d9726","slug":"awareness-campaign-by-tarun-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश ने चलाई तरुण की साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश ने चलाई तरुण की साइकिल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक के लिए राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने साइकिल अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
अभियान के तहत शनिवार को सांसद साइकिल लेकर बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साइकिल चलाकर वाहन दुर्घटना के प्रति जनता को जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया जागरुकता पर बल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है। खासतौर पर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा
रावत ने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, जिससे निजात पाने के लिए जहां तक संभव हो सके साइकिल को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिल को अधिक से अधिक प्रचारित किया जाएगा।
पढ़ें, प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी, तापमान गिरा
रावत ने सांसद तरुण विजय के अभियान को लेकर कहा कि राज्यहित में दिए जाने वाले सुझावों का सरकार स्वागत करती है।