फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Avalanche alert in uttarakhand five districts

उत्तराखंड: इन पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, परेशानी बढ़ाएगी बारिश और कोहरा 

Thu, 24 Jan 2019 08:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Avalanche alert in uttarakhand five districts
avalanche

प्रदेश के पांच जिलों में आज हिमस्खलन (एवलांच) आ सकता है। बर्फ और हिमस्खलन प्रतिष्ठान (सासे) चंडीगढ़ ने चेतावनी जारी करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत अन्य एजेंसियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सासे ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीले तूफान आने की आशंका जताई है। इन जिलों में 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा उपाय करने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं, मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन इलाकों में बारिश की संभावना कम है। 24 और 25 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरा बढ़ने का भी अनुमान है। इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह बारिश और बर्फबारी हुई।

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह ओले भी गिरे। उसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। हालांकि कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। पहाड़ों पर गिरी बर्फ के बाद घाटियों और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बहुत कम बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed