फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   avalanche again in uttarakhand.

उत्तराखंड में फिर बर्फीला तूफान मचाएगा कोहराम!

Sun, 18 Jan 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jan 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
avalanche again in uttarakhand.

उत्तराखंड के पांच जिलों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बर्फीला तूफान आने की आशंका है। इस क्षेत्रों में भारी हिमपात के साथ तूफान की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के साथ हिमाचल के लिए विशेष हिदायत जारी कर दी है, जिसमें 21 जनवरी से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इससे पहले 8 जनवरी को प्रदेश में बर्फीले तूफान से कुछ हिस्से प्रभावित हुए थे, जिसमें 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

हिमस्खलन की सूचना मिलते ही मुख्य सचिव एन रविशंकर ने संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्कता रहने के निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को उत्तराखंड सरकार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर सचेत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का समय सरकार के पास

avalanche again in uttarakhand.

उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचे क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकते हैं। भारी हिमपात से हिमस्खलन की आशंका 21 से 23 जनवरी के बीच है।

पूर्वानुमान है कि 20 जनवरी शाम से मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। इन सर्दियों में यह पहली बार है जब गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश पहले ही पहुंच गए हैं।

पांचों जनपदों में कई गांव 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। इन जनपदों में समय रहते किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तीन दिन का समय सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देशित किया है कि ऐसे क्षेत्रों में पहले से व्यवस्थाएं कर दी जाएं।

किसी भी तरह की अनहोनी के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भी निर्देशित कर दिया है।

देहरादून में आज छा सकती है धुंध

avalanche again in uttarakhand.

देहरादून में रविवार को धुंध छाने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ पर पाला पड़ेगा, लेकिन मैदान में कोहरे से मुश्किल बनी रहेगी।

विशेषकर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रह सकती है। इससे रात में वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में शुक्रवार को भी धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आंख-मिचौली चलती रही।

शाम के वक्त हवा चलने लगी। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 38 रिकार्ड किया गया। दून के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहा। न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन संभावित नहीं है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed