{"_id":"63fd1dfe77190abad30b6ab4","slug":"auto-driver-permit-na-news-c-5-drn1005-90226-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विक्रम संचालकों के लिए नए परमिट के आवेदन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विक्रम संचालकों के लिए नए परमिट के आवेदन का आज अंतिम मौका
Tue, 28 Feb 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:20 PM IST
सार
बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत 18 मार्गों पर मैजिक गाड़ियों के संचालन को लेकर आमजन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विक्रम
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राजधानी देहरादून की सड़कों पर डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने विक्रम संचालकों के लिए बीएस-6 मॉडल की सीएनजी, पेट्रोल संचालित और मैजिक गाड़ियों के नए परमिट के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है।
विज्ञापन
आरटीओ (प्रशासन) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत 18 मार्गों पर मैजिक गाड़ियों के संचालन को लेकर आमजन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन स्वीकार करने के साथ ही 31 मार्च को गाड़ियों के परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने विक्रमों को सड़कों से बाहर किया जाना है और उनकी जगह नई सीएनजी बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों को संचालित किया जाना है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से पहले उन विक्रम संचालकों को परमिट जारी किया जा रहा है, जिनकी गाड़ियां पहले से ही चल रही हैं।
विज्ञापन