{"_id":"bc8389fb059d32519204922290bff26f","slug":"auto-crash-by-car-driver-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पलटा आटो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पलटा आटो, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Feb 2015 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार कार ने एक आटो को टक्कर मार दी। टक्कर से आटो पलट गया। गंभीर रूप से घायल आटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
आटो के नीचे आ गया चालक
खुड़बुड़ा निवासी सरदार उजागर सिंह (45) शहर में ऑटो चलाते थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह जाखन में एक सवारी को छोड़ने के बाद शहर की ओर आ रहे थे। रास्ते में एनआईवीएच के पास पीछे से आई तेजरफ्तार स्विफ्ट कार ने आटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार की टक्कर इतनी तेज थी कि आटो सड़क पर पलट गया और उजागर सिंह इसके नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार चालक कार छोड़ भाग निकला।
कार ली कब्जे में
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उजागर सिंह को मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। राजपुर एसओ राजेश शाह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। उजागर सिंह के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन