Uttarakhand fairs: प्रदेश में बड़े मेलों के आयोजन को बनेगा प्राधिकरण, महासू जागड़ा सहित ये मेले होंगे शामिल
कुंभ के अलावा भी प्रदेश में कई बड़े मेले लगते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्राधिकरण के बनने से मेलों में बेहतर ढंग से आयोजन और व्यवस्था हो सकेगी। संस्कृति विभाग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
विस्तार
हरिद्वार कुंभ की तर्ज पर उत्तराखंड में बड़े मेलों के आयोजन के लिए मेला प्राधिकरण बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अधीन कांवड़, देवीधूरा, नंदा देवी, महासू जागड़ा मेला समेत अन्य बड़े मेलों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
प्रदेश में अभी तक सिर्फ कुंभ मेले के लिए प्राधिकरण बना हुआ है जिसके माध्यम से तैयारियां की जातीं हैं। कुंभ के अलावा भी प्रदेश में कई बड़े मेले लगते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्राधिकरण के बनने से मेलों में बेहतर ढंग से आयोजन और व्यवस्था हो सकेगी।
ये भी पढ़ें...Jitendra tyagi: तन्हाई बैरक में कटी त्यागी की रात, सुबह पांच बजे उठकर की पूजा, अखबार पढ़कर किया नाश्ता
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रदेश के बड़े मेलों के लिए प्राधिकरण बनाने की बात रखी थी। इसके चलते ही विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति की धरोहर है। इनके संरक्षण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।