इस बार बसंत पंचमी 22 जनवरी को पड़ रही है और इस दिन वर्गोत्तम योग बन रहा है। इस तरह से पूजन करेंगे तो आपको शुभ लाभ प्राप्त होगा।
{"_id":"5a61afe04f1c1b6d268b53ec","slug":"auspicious-coincidence-in-basant-panchami-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी 2018: इस दिन बन रहा बेहद शुभ संयोग, ऐसे करेंगे पूजन तो होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी 2018: इस दिन बन रहा बेहद शुभ संयोग, ऐसे करेंगे पूजन तो होगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य सुशांत राज के मुताबिक माघ माह की शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार 21 जनवरी को दोपहर बाद 3.33 बजे पंचमी प्रारंभ हो रही है। 22 जनवरी को शाम 4.25 बजे तक पंचमी रहेगी।
ये हैं वसंत पंचमी की कुछ तस्वीरें
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन शुभ मुहूर्त में करने से विद्या, धन, वैभव सभी कुछ पाया जा सकता है। इस दिन मां सरस्वती की दूध, दही, मक्खन, घी, नारियल से पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन अच्छे काम करना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में हवन करते लोग।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर कोई भी घरों में नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार शुरू करें तो यह बेहद शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन अगर पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें तो यह भी शुभ होता है। इतना ही नहीं इस दिन पीले पकवान बनाना शुभ लाभ का प्रतीक होता है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी कल
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन नए जन्मे बच्चे को पहला निवाला खिलाया जाता है। विद्या अध्ययन करने वालों को बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती की अराधना जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन बच्चे की जिह्वा पर शहद से ओम बनाना चाहिए इससे बच्चा ज्ञानी बनता है।